फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trailer Launch: जामनगर से छुट्टी मिलते ही मुंबई में लगा सितारों का मेला, आज एक साथ लॉन्च होंगे ये तीन ट्रेलर

Tue, 05 Mar 2024 07:37 AM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

एक मार्च से तीन मार्च तक गुजरात के जामनगर में बॉलीवुड के कई सितारों ने प्री वेडिंग समारोह में जमकर परफॉर्मेंस किया। जामनगर से अब बॉलीवुड के सितारे वापस आ गए है। आज तीन फिल्मों का ट्रेलर लांच हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
मडगांव एक्सप्रेस, बस्तर द नक्सल स्टोरी, मर्डर मुबारक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग समारोह में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। मुंबई से जामनगर जाने और वापस लाने के लिए चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था की गई थी।  एक मार्च  दोपहर तक मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और एक मार्च से तीन मार्च तक गुजरात के जामनगर में बॉलीवुड के कई सितारों ने प्री वेडिंग समारोह में जमकर परफॉर्मेंस किया। जामनगर से अब बॉलीवुड के सितारे वापस आ गए है। आज तीन फिल्मों का ट्रेलर लांच हो रहा है, जिसमें  बॉलीवुड के कई सितारे शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
मर्डर मुबारक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री करिश्मा कपूर फिल्म 'मर्डर मुबारक' के साथ अपना कमबैक कर रही हैं। आज इस फिल्म का ट्रेलर 11.30 पर मुंबई के वर्ली स्थिति स्नोबाल स्टूडियो में लांच किया जाएगा। यह एक सस्पेंस, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म में करिश्मा कपूर के साथ सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा, डिंपल कपाड़िया, संजय कपूर, टिस्का चोपड़ा और सुहैल नैय्यर जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म  15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।  

Vyjayanthimala: वैजयंतीमाला से प्रधानमंत्री ने की मुलाकात, तस्वीरें साझा कर पीएम मोदी ने कही यह बात
विज्ञापन

3 of 5
मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता से निर्देशक बने कुणाल खेमू की फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का ट्रेलर आज जुहू के नोवोटेल होटल में 1.30 पर लांच किया जाएगा। इस फिल्म में दिव्येंदु, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और नोरा फतेही ने काम किया है। ट्रेलर लांच के दौरान कुणाल खेमू,दिव्येंदु, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और नोरा फतेही मौजूद रहेगी। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। यह फिल्म 22 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

4 of 5
बस्तर द नक्सल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आज तीसरी फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ का ट्रेलर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लॉन्च होगा। निर्माता विपुल शाह और निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के बाद फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ में भी अदा शर्मा काम कर रही हैं। इस फिल्म में अदा शर्मा के अलावा इंदिरा तिवारी भी एक खास किरदार में नजर आएगी। यह फिल्म भी  15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनंत-राधिका प्री वेडिंग - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग समारोह में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। जिसमे  अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, अजय देवगन, काजोल, सैफ अली खान, करीना कपूर खान,चंकी पांडे, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने, आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी चोपड़ा, करण जौहर, बोनी कपूर, अनिल कपूर, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर, करिश्मा कपूर जैसी बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल रही। 

Emraan Hashmi: कंगना के भाई-भतीजावाद के दावे से हैरान हैं इमरान, कहा- 'गैंगेस्टर' में उन्हें मुख्य भूमिका मिली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें