फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balika Vadhu: वजन घटाने के बाद बिकिनी में खूबसूरत पोज देती नजर आईं 'आनंदी', तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई खलबली

Fri, 08 Jan 2021 06:37 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अविका गौर - फोटो : Instagram: @avikagor
टीवी शो 'बालिका वधू' मे आंनदी का किरदार निभाकर घर घर फेमस हुईं एक्ट्रेस अविका गौर इन दिनों अपने हॉट लुक्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अविका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें जबरदस्त वायरल होती हैं। अब हाल ही में अविका ने अपनी बिकिनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसने फैंस के बीच हंगामा मचा दिया है। फैंस अविका के इस लुक को देखकर उनके दीवाने हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अविका गौर जन्मदिन
बता दें कि अविका ने बिकिनी में अपनी तस्वीर शेयर की है जो इन दिनों खुब सुर्खियां बटोर रही है। वो टू पीस ब्लू बिकिनी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पूल किनारे बेफिक्र लेटी अविका की ये तस्वीर फैंस का ध्यान खींच रही है। हालांकि इस तस्वीर के कैप्शन में अविका ने कोई बात नहीं लिखी है बस सनफ्लावर वाले फूल के इमोजी बनाए हैं। अब फैंस को अविका का ये बोल्ड लुक काफी पसंद आ रहा है।


 
विज्ञापन

3 of 5
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अविका ने जबसे अपना वजन कम किया है तबसे वो और ज्यादा सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में अविका ने अपने वेट लॉस जर्नी के बारे में भी बताया था। एक्ट्रेस ने बताया कि कुछ समय पहले तक उन्हें लगता था कि वो बेस्ट शेप में नहीं है और इसलिए उन्होंने जमकर मेहनत की। बता दें कि अविका ने करीब 13 किलो तक वजन कम किया है।

 

4 of 5
अविका गौर, मिलिंद चंदवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
अविका ने बताया कि साल भर पहले तक वो अपने बढ़े हुए वजन को लेकर काफी परेशान थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी ये स्टोरी शेयर की थी। उन्होंने कहा कि, 'मुझे याद है करीब साल भर पहले एक रात मैं खुद को आईने में देखकर रो पड़ी। मैं जैसी भी दिख रही थी मुझे अच्छा नहीं लग रहा था'। अविका ने कहा- 'मोटी बांह, पैर और थुलथुल पेट। मैंने काफी नजरअंदाज कर दिया था। ये मेरा किसी बीमारी से होता तो ये मेरे कंट्रोल से बाहर की बात होती, लेकिन ये ऐसा इसलिए था क्योंकि मैं कभी भी कुछ भी खाती थी'।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Avika Gor - फोटो : instagram
इसके आगे अविका ने बताया कि उन्होंने तय कर लिया कि उन्हें वजन कम करना है। इसके लिए उन्होंने अपनी डाइट कंट्रोल की और साथ ही वर्कआउट भी शुरू किया। अविका ने कहा कि, 'ऐसा करने में मेरे रास्ते में रुकावट भी आई लेकिन जरूरी था कि मैं रुकूं नहीं। मेरे अपने लोग मुझे गाइड भी करते थे'। अब अविका ने अपना मनचाहा वजन पा लिया है और अब वो पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंट और खूबसूरत महसूस करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें