फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: निराश होने पर क्या करते हैं अक्षय कुमार? सुनाया ये दिलचस्प किस्सा, कहा- कार का कलेक्शन देखकर...

Tue, 09 Apr 2024 01:39 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार ने कहा कि वह अपनी फिल्मों के अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर तनावग्रस्त नहीं हैं। साथ ही दबाव भी केवल शुक्रवार से रविवार के बीच रहता है। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के साथ कमाए गए पैसे का आनंद लेने के लिए फिट रहते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज का इंतजार कर रहे है। इस फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। खिलाड़ी कमार को अपनी फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। वह अपने अनुशासित जीवन का श्रेय अपने मानसिक स्वास्थ्य को देते हैं। उन्होंने कहा, ये मुझे तनाव मुक्त रहने में मदद करता है।' इसके साथ ही उन्होंने उस दौरान एक मजेदार किस्सा साझा किया, जब वह निराश महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार ने एक बातचीत के दौरान बताया, 'एक बार जब मैं निराश होकर अपने घर के बाहर गया और अपनी कार का कलेक्शन देखा। मेरी पांच मिनट में निराशा दूर हो गई। मैंने खुद से कहा कि लानत है मुझपर, पागल कहीं का, तेरे पास तो पांच गाड़ियां हैं। तो तुम कैसे निराश हो सकते हो।' 

Ram Charan-Upasana: अखिल अक्किनेनी की पार्टी के लिए राम चरण और उपासना ने भरी उड़ान, साधारण लुक में दिखा जोड़ा
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने मुंबई में मार्शल आर्ट शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। अक्षय ने कहा, 'मैंने खुद को याद दिलाया कि मैं बस नंबर 205 में सफर करता था और कमाने के लिए कराटे सिखाने के लिए लोगों के घरों में जाता था। इसलिए अब जब मेरे पास सब कुछ है, तो निराश होने का कोई कारण नहीं है।'

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा कि वह अपनी फिल्मों के अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर तनाव में नहीं रहते हैं। साथ ही दबाव भी केवल शुक्रवार से रविवार के बीच रहता है। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के साथ कमाए गए पैसे का आनंद लेने के लिए फिट रहते हैं। अक्षय ने कहा, 'मैं अपने पैसे का आनंद लेता हूं और मेरे लिए इसका मतलब अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाना है। हम तंजानिया वेकेशन पर जाने का विचार बना रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी 'बड़े मियां छोटे मियां' का निर्माण जैकी भगनानी, वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और हिमांशु किशन मेहरा द्वारा किया गया है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

Pooja Bhatt: फर्जी अकाउंट बनाने वालों पर भड़कीं पूजा तो ट्रोल्स ने लिया आड़े हाथों, बोले- एक को झेल ही रहे हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें