फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: रश्मिका मंदाना सहित कई सितारों के बाद अब अक्षय कुमार डीपफेक का शिकार, साइबर सेल ने दर्ज किया केस

Sat, 03 Feb 2024 11:39 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया के दौर में अब मनोरंजन जगत के सितारे भी डीपफेक का शिकार हो रहे हैं। साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो ने सनसनी मचा दी थी, जिसके बाद केस दर्ज करते हुए दिल्ली पुलिस ने हाल ही में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। रश्मिका के बाद कई अभिनेत्रियां डीपफेक का शिकार हुईं। अब इस घटनाक्रम में अक्षय कुमार भी इस जाल में फंस गए। जी हां, बॉलीवुड के खिलाड़ी भी डीपफेक का शिकार हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनके एक डीपफेक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें ऑनलाइन गेम एप्लीकेशन का प्रचार करते हुए दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट जैसे नामों के बाद अभिनेता अक्षय कुमार अब एक डीपफेक स्कैंडल में फंस गए हैं, क्योंकि अभिनेता का गेमिंग ऐप को बढ़ावा देने वाला एक हेरफेर वीडियो ऑनलाइन प्रसारित हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार ने ऐसे प्रचारों में किसी भी तरह की भागीदारी से इनकार किया है। अब इस मामले में अक्षय कुमार की पहचान का दुरुपयोग करने के लिए वीडियो बनाने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भ्रामक वीडियो बनाने और प्रचारित करने में शामिल जिम्मेदार सोशल मीडिया हैंडल और कंपनी के खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज की गई है। अधिकारी इस तरह की गतिविधियों के किसी भी समर्थन में अभिनेता की गैर-भागीदारी पर जोर देते हुए मनगढ़ंत सामग्री के स्रोत की जांच कर रहे हैं।
Poonam Pandey Mystery: पूनम पांडे की मौत की खबर पर मुनव्वर फारुकी की प्रतिक्रिया, बोले- जांच होनी चाहिए
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
एआई-जनरेटेड वीडियो में अक्षय कुमार को गलत तरीके से एक गेमिंग एप्लिकेशन का समर्थन करते हुए दिखाया गया है, जिसमें कहा गया है, 'क्या आप भी खेलना पसंद करते हैं? मैं आपको इस एप्लिकेशन को डाउनलोड करने और एविएटर गेम आजमाने की सलाह देता हूं। यह दुनिया भर में लोकप्रिय स्लॉट है, जिसे हर कोई खेलता है। यहां, हम कैसीनो के खिलाफ नहीं बल्कि अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहे हैं।'
Rashmika Mandanna: 'एनिमल' को मिली आलोचनाओं से बेहद खुश हैं रश्मिका मंदाना?, बोलीं- ऐसी ही उम्मीद थी

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
अक्षय कुमार ने स्पष्ट किया है कि वे कभी भी इस तरह की गतिविधियों के प्रचार में शामिल नहीं हुए हैं और भ्रामक वीडियो में उनकी पहचान के दुरुपयोग को रोकने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता अपनी पहचान के दुरुपयोग से बेहद परेशान हैं और उन्होंने अपनी टीम से सभी उपलब्ध कानूनी कार्रवाई के साथ इस मुद्दे से निपटने के लिए कहा है।
Jaideep Ahlawat: किस्सों के जादूगर रस्किन बॉन्ड से मिले जयदीप, बोले, यह मुलाकात किसी पुरस्कार से कम नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : Instagram
वहीं अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो अभिनेता फिलहाल 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वे टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे। फिल्म अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा अक्षय का नया गाना 'शंभु' पांच फरवरी को रिलीज होगा। वहीं अभिनेता 'वेलकम 3', 'हेरा फेरी 3' समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय ने किया शिल्पा शेट्टी के साथ दोस्ती के किस्सों का खुलासा, अभिनेत्री को कहा वैम्पायर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें