फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal: सैम बहादुर से लेकर उरी तक, बैड न्यूज से पहले कैसा रहा विक्की कौशल की पिछली 5 फिल्मों का हाल

Wed, 17 Jul 2024 10:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला
विक्की कौशल इन दिनों बैड न्यूज को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी हैं। यह फिल्म शुक्रवार, 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। माना जा रहा है कि फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन सकती है। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको विक्की कौशल की पिछली पांच रिलीज फिल्मों का हाल बताने जा रहे हैं।
Layoffs: फिर से छटनी की तैयारी में वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी, इस बार 1000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी
विज्ञापन

2 of 6
सैम बहादुर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
सैम बहादुर
विक्की कौशल की यह फिल्म पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला रणबीर कपूर की एनिमल से था। एनिमल की बंपर कमाई के बीच यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में सफल रही थी। फिल्म में विक्की ने सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया था। मेघा गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 92.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसे टिकट खिड़की पर हिट घोषित किया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
द ग्रेड इंडियन फैमिली - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
द ग्रेड इंडियन फैमिली
विक्की कौशल की यह फिल्म भी पिछले साल रिलीज हुई थी। विजय कृष्णा आचार्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ मानुषी छिल्लर भी नजर आई थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर एक करोड़ रुपये से ओपनिंग ली और कुल पांच करोड़ 65 लाख रुपये की ही कमाई कर सकी।

4 of 6
जरा हटके जरा बचके - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
जरा हटके जरा बचके
फिल्म जरा हटके जरा बचके एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी, इसमें विक्की कौशल के साथ सारा अली खान नजर आई थीं। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 88.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, वैश्विक स्तर पर फिल्म ने 116 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन

5 of 6
भूत:पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
भूत:पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप
साल 2020 में रिलीज हुई इस फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 16.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म ने कुल 31.97 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक
उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक विक्की कौशल की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। टिकट खिड़की पर इसने 245.36 करोड़ की कमाई कर ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल किया था।
Deadpool and Wolverine: शॉन लेवी की डेडपूल एंड वूल्वरिन को CBFC से मिला ए सर्टिफिकेट, रनटाइम से भी उठा पर्दा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें