दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए उन्हीं की तरह मुकाम हासिल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। पिछले दिनों इरफान खान की चौथी बरसी से कुछ दिन पहले बाबिल नेअपने पिता की कुछ तस्वीरें साझा की थी। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी साझा किया था। अब हाल ही में, बाबिल ने दरियादिली दिखाई है और एक एनजीओ को कुछ पैसे दान में दिए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।