कभी मुंबई की सड़कों पर अपनी मोटरसाइकिल पर धक्के खाते रहे अभिनेता पंकज त्रिपाठी अब चाहें तो समंदर किनारे किसी चट्टान पर खड़े होकर चिल्ला सकते हैं, ‘मुंबई का किंग कौन?’ जवाब भले ‘भीकू म्हात्रे’ न मिले लेकिन उनकी तरफ से किए गए एक फोन ने मुंबई की सबसे बड़ी आउटडोर विज्ञापन एजेंसी ब्राइट के प्रबंधन को हिला दिया है। जी हां, पंकज त्रिपाठी की विवादित फिल्म 'आजमगढ़' की होर्डिंग मुंबई में जिस जगह लगी थी, वहां से उसे हटा लिया गया है।