फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anek Movie Actress: कौन हैं फिल्म 'अनेक' में बॉक्सर बनीं एंड्रिया केविचुसा, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ कर चुकी हैं काम

Fri, 27 May 2022 06:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हर बार की तरह इस बार भी आयुष्मान अपनी फिल्म के जरिए एक गंभीर मुद्दे को दुनिया के सामने उजाकर करते नजर आए।
विज्ञापन
1 of 5
सुपरमॉडल एंड्रिया केविचुसा - फोटो : Social media

बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हर बार की तरह इस बार भी आयुष्मान अपनी फिल्म के जरिए एक गंभीर मुद्दे को दुनिया के सामने उजाकर करते नजर आए। अपनी हर फिल्म के जरिए किसी ना किसी सामाजिक विषय को दर्शकों के सामने पेश करने वाले अभिनेता इस एक राष्ट्रीय और राजनैतिक मुद्दे उठाते दिखे। इस फिल्म में आयुष्मान का साथ देती एक अभिनेत्री से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

विज्ञापन

2 of 5
सुपरमॉडल एंड्रिया केविचुसा - फोटो : Social media
फिल्म में सुपरमॉडल एंड्रिया केविचुसा एक अहम किरदार निभाती नजर आ रही हैं। खास बात है कि फिल्म अनेक के जरिए एंड्रिया बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। देश के नॉर्थ इस्ट राज्य नागालैंड की रहने वाली एंड्रिया के बड़े पर्दे पर आते ही हर कोई उन्हें और उनकी अदाकारी को पसंद कर रहा है। ऐसे में अब सब एंड्रिया के बार में जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं आयुष्मान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली एंड्रिया केविचुसा-
विज्ञापन

3 of 5
सुपरमॉडल एंड्रिया केविचुसा - फोटो : Social media

एंड्रिया केविचुसा पेशे से एक सुपरमॉडल हैं। उनका जन्म नागालैंड के कोहिमा में 18 फरवरी 2001 को हुआ था। 15 साल की उम्र में अपना करियर शुरू करने वाली एंड्रिया ने साल 2016 में मॉडलिंग शुरू की थी। अपने सफल मॉडलिंग करियर के दौरान उन्होंने कई डिजाइनर्स के साथ काम किया, जिनमें मशहूर सेलिब्रिटी डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी का नाम भी शामिल है।

4 of 5
Andrea Kevichusa - फोटो : Social media

बहुत कम लोग ही जानते होंगे लेकिन आयुष्मान से पहले एंड्रिया बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ भी काम कर चुकी हैं। दरअसल, एंड्रिया कटरीना के साथ कॉस्मेटिक लाइन के (Kay) ब्यूटी के एड में नजर आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एंड्रिया केविचुसा अपने स्कूल के समय से ही मुंबई की मॉडलिंग एजेंसी के साथ जुड़ी हुई थीं। अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने कोहिमा के नाज कोस्फेक्ट (NAJ Cosfest)  2016 में नजर हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Andrea Kevichusa - फोटो : Social media

फिल्म अनेक में उनके करिदार की बात करें तो इस फिल्म में वह एक नेशनल लेवल बॉक्सर की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही दर्शक उनके अभिनय की तारीफ करते नजर आए थे। ऐसे में अब फिल्म रिलीज होने के बाद देखना होगा कि एंड्रिया दर्शकों का दिल जीत पाती हैं या नहीं। आयुष्मान खुराना और एंड्रिया केविचुसा स्टारर अनेक का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और बनारस मीडियावर्क्स ने किया है। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित यह फिल्म आज यानी 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें