फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anek Twitter Review: दर्शकों के दिल को छू गई आयुष्मान की फिल्म की कहानी, देख बोले- ऑस्कर के लायक है 'अनेक'

Fri, 27 May 2022 05:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनेक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक आयुष्मान खुराना हमेशा लीग से हटकर फिल्में करे के लिए जाने जाते हैं। उनकी हर फिल्म एकदम अलग सामाजिक मुद्दे को लोगों के सामने पेश करती है, इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है। अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अनेक' आज यानी 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन  में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना अपने करियर में पहली बार एक अंडरकवर कॉप के किरदार में नजर आ रहे हैं। आयुष्मान खुराना के साथ इसमें नागालैंड की रहने वाली मॉडल एंड्रिया केविचुसा बतौर लीड अभिनेत्री नजर आ रही हैं। देश के नॉर्थ ईस्ट के विवादों पर प्रकाश डालती इस फिल्म के रिलीज होते ही, 'अनेक' का पहला शो देख चुके लोगों का सोशल मीडिया रिएक्शन सामने आ रहा है। यहां पर देखिए फिल्म का ट्विटर रिव्यू... 
विज्ञापन

2 of 4
अनेक - फोटो : अमर उजाला , मुंबई
सोशल मीडिया पर उठी ऑस्कर की मांग
देश के एक अनछुए हिस्से की कहानी कहती इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक आयुष्मान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनकी इस फिल्म के टॉपिक ने दर्शकों के दिल को इस कदर छुआ है कि वह लोग उनके सिलेक्शन को सलाम कर रहे हैं। ट्विटर पर इस फिल्म के लिए जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।  एक यूजर ने ट्वीट किया है, 'बहुत दिनों के बाद कोई शानदार फिल्म देखी है। शाबाश आयुष्मान खुराना..यह सिर्फ तुम ही कर सकते हो।' तो वहीं दूसरे ने लिखा,"अनेक...क्या फिल्म है..मस्ट वाच फिल्म है। मैं इसे 5 में से 5 स्टार दूंगा। इंडिया को इस फिल्म को ऑस्कर में भेजनी चाहिए।" 
विज्ञापन

3 of 4
अनेक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अच्छी प्रक्रियाओं से मिलेगी अच्छी कमाई?
आयुष्मान खुराना स्टारर इस फिल्म को जिस तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। इसे देखकर उम्मीद की जा रही है आयुष्मान खुराना की यह फिल्म कार्तिक आर्यन की सिनेमाघरों में लगी फिल्म 'भूल भुलैया 2' को टक्कर देगी। आगे तो वक्त ही बताएगा कि क्या होगा लेकिन इसको दर्शकों का समर्थन मिल रहा है।    
 
विज्ञापन

4 of 4
अनेक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म की कहानी
संवेदनशील मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक, अनुभव सिन्हा ने इस फिल्म से भी लोगों के सामने देश के एक अहम मुद्दे को उठाया है। 'अनेक' के जरिए उन्होंने नॉर्थ ईस्ट की जमीनी हकीकत को दर्शाने की पूरी कोशिश की है। फिल्म में नॉर्थ ईस्ट के लोगों को फोकस किया गया है, जिसमें वहां के लोगों के साथ हुए भेदभाव को बड़े प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें