सामंथा प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु का कहना है कि वह योद्धा हैं और कभी हार नहीं मानती हैं। उन्होंने अभिनेता नागा चैतन्य से अलग होने के एक महीने बाद मंगलवार को एक खास पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने परिपूर्ण नहीं होने और कभी हार न मानने की बात लिखी है। इस पोस्ट को सामंथा रुथ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, मैं मजबूत हूं, मैं लचीला हूं.. मैं पूर्ण नहीं हूं, मैं परिपूर्ण हूं, मैं कभी हार नहीं मानती, मैं प्यार करती हूं.. मैं दृढ़ हूं, मैं उग्र हूं, मैं इंसान हूं... मैं एक योद्धा हूं। इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने हैशटैग #mymommasaid जोड़ा है। गौरतलब है कि सामंथा हाल ही में दुबई की यात्रा से लौटी हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी यात्रा डायरी से तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की थी। उन्होंने लेबनान के एक रेस्तरां बुर्ज खलीफा का दौरा किया था और अपने प्रशंसकों को दुबई के एक होटल के कमरे के अंदर की झलक भी दिखाई थी। हाल ही में उन्होंने अपनी चारधाम यात्रा पूरी की है।