आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप
- फोटो : Instagram
आयुष्मान ने लिखी दिल को छूने वाली बात
अभिनेता ने ताहिरा की बहुत सारी तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील साझा किया है। उन्होंने इस रील में 'बड़े अच्छे लगते हैं' गाने को बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर लगाया है। इस रील को साझा करते हुए आयुष्मान ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो ताहिरा। यह वो गाना है जिसे मैंने तुम्हारे लिए पहली बार 2001 की सर्दियों में सुखना झील की सीढ़ियों पर बैठकर गाया था। काफी टाइम से तुम्हारे लिए गाना नहीं गा पाया हूं लगता है मुझे ये जल्द करने की जरूरत है। अब मुझे याद मत करो, ठीक है।"