उर्फी जावेद टीवी इंडस्ट्री की वह अभिनेत्री हैं, जो अपने काम से ज्यादा अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का फैशन सेंस देखकर लोगों का सिर चकरा जाता है। वह अपने एयरपोर्ट लुक से लेकर पार्टी लुक तक में ट्रोल हो चुकी हैं लेकिन ये भी सच है कि उर्फी जावेद को ट्रोलर्स की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। इसी वजह से वह लगातार अपने आउटफिट की वजह से लाइमलाइट बटोरती हैं। एक बार फिर उर्फी ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट के चलते सोशल मीडिया का पारा चढ़ा दिया है।