फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: आयशा टाकिया के होंठ देख लोगों ने कहा- सर्जरी से चेहरा ही बिगाड़ लिया

Sat, 17 Jul 2021 02:36 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयशा टाकिया - फोटो : Instagram
फिल्म जगत में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने फेशियल सर्जरी कारवाई है। किसी की सर्जरी कामयाब हुई तो वही किसी का फेशियल सर्जरी के बाद चेहरा काफी बिगड़ गया और उन्हें इस वजह से सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग झेलनी पड़ी । इन्हीं अभिनेत्रियों मे शामिल है टार्जन- द वंडर कार अभिनेत्री आयशा टाकिया का नाम । आयशा टाकिया को कई बार अपनी फेशियल सर्जरी को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी है। दरअसल आयशा टाकिया ने अपनी लिप सर्जरी करवाई थी, जिसके बाद वो जब भी कोई तस्वीर डालती थीं तो लोग उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल करते थे।

सोशल मीडिया पर फिर आयशा हुईं ट्रोल

अपनी लिप सर्जरी को लेकर आयशा टाकिया फिर से एक बार सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल रही हैं । दरअसल आयशा टाकिया ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर और वीडियो साझा की । इस तस्वीर में उन्होने ग्रीन रंग का सूट पहना है और वो काफी खूबसूरत लग रही हैं । लेकिन इसी के साथ आयशा ने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें अगर आप ध्यान से देखें तो आयशा टाकिया के होंठ थोड़े से अजीब लग रहे हैं । आयशा टाकिया का इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ रहा है ।
विज्ञापन

2 of 5
आयशा टाकिया - फोटो : Instagram
लोगों ने कहा- ये क्या कर लिया चेहरे का 

सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस वीडियो देखने के बाद काफी निराश हो रहे हैं । बता दें कि जब आयशा टाकिया ने फिल्म जगत में कदम रखा था तो उनका चेहरा काफी अलग था । लेकिन लिप सर्जरी करवाने के बाद उनके चेहरा थोड़ा बिगड़ गया । लोग उनके चेहरे में आए इस बदलाव को देखते हुए उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं । एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपने अपना पूरा चेहरा बिगाड़ लिया है । दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये क्या कर लिया चेहरे का’ । किसी यूजर ने लिखा, ‘आपने अपने लिप्स बिगाड़ लिए हैं’ ।  
 
विज्ञापन

3 of 5
आयशा टाकिया - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर आयशा ने कही ये बात

आयशा टाकिया पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं । ऐसे में उन्होने लोगों द्वारा की गई आलोचनाओं पर खुलकर बातचीत की । आयशा ने कहा, ‘मैंने कई बार ट्रोलिंग झेली है । लोग अपने ऑफिस में और निजी जीवन में भी कई बार ट्रोलिंग का शिकार होते हैं । मैं इस मामले में लोगों को जागरूक करते हुए बस यही कहूंगी कि हर इंसान अलग होता है और सबकी अपनी खासियत होती है । लोगों को इस बात को समझना चाहिए कि किसी इंसान को नीचा दिखाना गलत है ।

4 of 5
आयशा टाकिया - फोटो : Instagram
2017 में लिप सर्जरी को लेकर हुई थीं ट्रोल

सलमान खान कि वांटेड गर्ल आयशा टाकिया जब साल 2017 में एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंची थीं तो उस दौरान उनकी तस्वीरें चर्चा में आई थी । आयशा का तस्वीरों में चेहरा काफी मोटा लग रहा था और उनके होंठ भी काफी बड़े लग रहे थे । उन्हें देखकर लग रहा था कि उन्होने होठों की सर्जरी करवाई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयशा टाकिया - फोटो : Instagram
ये  अभिनेत्रियां भी लिप सर्जरी की वजह से हुई ट्रोल

वैसे आयशा टाकिया इस लिस्ट में अकेली नहीं हैं । उनके अलावा भी बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो सर्जरी के बाद ट्रोल हुई । अनुष्का शर्मा से लेकर कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा तक कई सितारों ने लिप सर्जरी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब आलोचनाएं झेली हैं।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें