फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: अब कहां हैं 'टार्जन' के वत्सल सेठ, पहले ही धारावाहिक से हो गए थे हिट

Sat, 17 Jul 2021 01:37 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वत्सल सेठ - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा की दुनिया में हर साल कई सितारे अपनी किस्मत अजमाने आते हैं और चले जाते हैं। लेकिन कुछ स्टार्स फर्श से अर्श तक पहुंचने में कामयाब हो जाते हैं तो कुछ आसमान की बुलंदियों को छूने के बाद भी गुम हो जाते हैं। आज हम ऐसे एक अभिनेता के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्मी दुनिया में खून नाम कमाया। लेकिन अब वो फिल्मों से दूर हो चुके हैं। आज हम बात कर रहे हैं एक्टर वत्सल सेठ के बारे में। अगर आपको नाम से एक्टर के बारे में याद न आया हो तो आपको फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' जरूर याद होगी। फिल्म में लीड हीरो का किरदार निभाने वाले 'राज' यानी वत्सल सेठ के बारे में हम बात करने जा रहे हैं। फिल्मों और टीवी में काम करने वाले वत्सल सेठ आज कहां हैं और क्या कर रहे हैं? ये हम आपको बताने जा रहे हैं...

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते थे वत्सल
वत्सल सेठ जा जन्म मुंबई में ही हुआ था और उनकी पढ़ाई- लिखाई भी मुंबई में ही हुई। वो कभी एक्टिंग की दुनिया में नहीं आना चाहते थे, बल्कि वत्सल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते थे। वत्सल को उनके एक दोस्त की मां ने सलाह दी कि उन्हें ऑडिशन देना चाहिए और वो यूं ही उठकर चले गए ऑडिशन देने। बस उस सीरियल में एक यंग लड़के की जरूरत थी और वत्सल सेठ को उसमें ले लिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
वत्सल सेठ - फोटो : सोशल मीडिया
वत्सल सेठ के घरवालों के लिए ये बात हैरान करने वाली थी कि वो एक्टिंग की दुनिया में जा रहे हैं। क्योंकि यहां पैर जमाने में लोगों को काफी वक्त लग जाता है। लेकिन वत्सल सेठ का पहला धारावाहिक 'जस्ट मोहब्बत' काफी पॉपुलर हुआ। एक्टर के किरदार का नाम 'जय' था और लोग उन्हें जय के नाम से ही जानने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
वत्सल सेठ - फोटो : सोशल मीडिया
1996 से 2000 तक 'जस्ट मोहब्बत' में काम करने के बाद वत्सल सीधे नजर आए साल 2004 में फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' में। इस फिल्म के साथ ही वत्सल सेठ एक बार फिर से चर्चा में आ गए थे। बतौर मुख्य कलाकार ये वत्सल की पहली बॉलीवुड फिल्म थी।

4 of 5
वत्सल सेठ - फोटो : सोशल मीडिया
‘टार्जन’ के बाद वत्सल ‘नन्हें जैसलमेर’, ‘हीरोज’ और ‘हॉस्टल’ जैसी फिल्मों में नजर आए। इन फिल्मों में वत्सल के काम की तो तारीफ हुई, मगर उन्हें ढंग का काम नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद एक्टर ने फिर से छोटे पर्दे की ओर रुख किया। साल 2014 में टीवी शो ‘एक हसीना थी’ में नजर आए। इस शो में वत्सल शौर्य गोयंका नाम के किरदार में नजर आए थे। मात्र 8 महीने तक चला ये टीवी शो बड़ा हिट साबित हुआ। आगे उन्होंने टीवी पर ‘रिश्तों का सौदागर- बाजीगर’, ‘हासिल’ और ‘कौन है’ जैसे चर्चित शोज में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वत्सल सेठ, इशिता दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
2017 में वत्सल ‘रिश्तों का सौदागर- बाजीगर’ नाम के एक शो में नजर आए। इस शो में उनके साथ इशिता दत्ता भी नजर आई थीं। वत्सल और इशिता एक दूसरे को दिल दे बैठे। एक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शो खत्म होने के बाद दोनों को प्यार हुआ। 28 नवंबर, 2017 को दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों के सामने जुहू के इस्कॉन टेंपल में शादी कर ली थी। साल 2014 में उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ में एक छोटा सा रोल किया था। लॉकडाउन के दौरान वत्सल और इशिता दो म्यूजिक वीडियोज में नजर आए थे। उनमें से एक वीडियो ‘रहने दो जरा’ वत्सल ने लॉकडाउन की तमाम पाबंदियों के दौरान खुद निर्देशित किया था। फिलहाल, वत्सल सेठ पत्नी इशिता के साथ मुंबई में रह रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें