आयशा टाकिया ने बॉलीवुड में कम समय में बहुत नाम कमाया था, लेकिन कुछ ही फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। अपनी दमदार अदाकारी के दम पर और अपने मासूमियत भरे चेहरे से आयशा हर फिल्म में दर्शकों का दिल जीत लेती थीं। अभिनेत्री ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से पूरी तरह दूरी बना ली। आयशा ने फरहान आजमी के साथ शादी की है। आज उनकी शादी की सालगिरह है। इस मौके पर आइए जानते हैं उनकी प्रेम कहानी के बारे में...