फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल डिटेल मामले में आया टाइगर श्रॉफ की मां का बयान, जानें क्या था साहिल खान से रिश्ते का सच

Thu, 22 Mar 2018 03:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आयशा श्रॉफ
सीडीआर मामले में बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज का नाम सामने आया है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ और कंगना रनौत फंस गए हैं। आयशा श्रॉफ पर आरोप है कि उन्होंने गैरकानूनी तरीके से एक्टर साहिल खान की कॉल डिटेल निकलवाई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Aayesha and Sahil
बता दें कि साल 2014 में आयशा और साहिल खान के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। साहिल आयशा से 17 साल छोटे हैं और उनके बिजनेस पार्टनर थे। कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। आयशा ने साहिल पर कुछ पैसे हड़पने का भी आरोप लगाया था। 
विज्ञापन

3 of 6
Aayesha and Jackie Shroff
साहिल की डिटेल निकलवाने के आरोप ने ठाणे क्राइम ब्रांच ने उन्हें समन भेजा था। अब आयशा ने इस मामले में कहा है, 'क्या मैं पागल हूं जो साहिल खान की जासूसी करूंगी। क्या उससे मेरे पैसे मिल जाते। मैं क्यों साहिल का कॉल रिकॉर्ड निकालूंगी। मुझे इस CDR कांड के बारे में कुछ नहीं पता जिसके बारे में हर दूसरा बंदा बात कर रहा है।'

4 of 6
आयशा श्रॉफ
इस मामले में 11 लोगों के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वकील रिजवान सिद्दीकी को भी अरेस्ट किया गया है। नवाज पर अपनी पत्नी आलिया की जासूसी कराने और उनकी कॉल डिटेल निकलवाने का आरोप लगा है। 
विज्ञापन

5 of 6
कंगना रनौत
आयशा और नवाज के अलावा कंगना रनौत का नाम भी इसमें सामने आया है। आरोप है कि कंगना ने कॉल डिटेल निकलवाने के लिए ऋतिक रोशन का नंबर शेयर किया था। इस पर कंगना रनौत ने भी जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रनौत
उन्होंने कहा, 'मेरा सीडीआर स्कैम से कोई लेना देना नहीं है। जब हम किसी नोटिस का जवाब देते हैं तो सारी डिटेल्स वकील को दे देते हैं। ऐसे में गलत अनुमान के आधार पर ये मान लेना किसी भी स्टार की गलत छवि पेश करने जैसा है। किसी भी तरह की धारणा बनाने से पहले इस मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें