फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMKDT Box Office Collection: 'औरों में कहां दम था' हुई सुपरफ्लॉप, 12वें दिन की कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 13 Aug 2024 09:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
औरों में कहां दम था रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन के लिए यह साल उम्मीद के मुताबिक नहीं गुजर रहा है। फिल्म शैतान को छोड़कर 2024 में अब तक उनकी सभी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई हैं। मैदान के खराब प्रदर्शन के बाद अभिनेता की नई फिल्म औरों में कहां दम था भी बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो चुकी है। आइए जानते हैं कि 12वें दिन फिल्म ने कितना कारोबार किया है।
विज्ञापन

2 of 5
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
बड़े पर्दे पर अजय देवगन और तब्बू  की जोड़ी ने अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि,  यह जोड़ी 'औरों में कहां दम था' के साथ यह करिश्मा फिर से दोहराने में असफल साबित हुई है। नीरज पांडे जैसे शानदार निर्देशक के बावजूद यह फिल्म कमाई के लिए लगातार तरसती नजर आ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
कई थ्रिलर फिल्में बना चुके नीरज की यह पहली रोमांटिक मूवी है, लेकिन दर्शकों को उनकी यह कोशिश पसंद नहीं आई है। 2 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल से आगे बढ़ रही है। पिछले कई वर्षों में अजय की किसी भी फिल्म का इतना बुरा हाल देखने को नहीं मिला है।

4 of 5
औरों में कहां दम था - फोटो : वीडियो ग्रैब
पहले हफ्ते में इस फिल्म ने कुल 10.1 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में भी यह महज लाखों में ही कमाई कर पा रही है। रविवार के दिन फिल्म ने  60 लाख रुपये का कारोबार किया। वहीं, सोमवार को फिल्म ने 22 लाख रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे मंगलवार को फिल्म ने महज 17 लाख रुपये की कमाई की है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 11.94 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
औरों में कहां दम था - फोटो : यूट्यब
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन जल्द ही एक्श फिल्म सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। इसके अलावा वह रेड 2 में भी काम कर रहे हैं। फैंस को इन दोनों ही फिल्मों से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।
Farhan Akhtar: फरहान ने 300 बार देखी है सलीम-जावेद की यह फिल्म, 'एंग्री यंग मेन' ट्रेलर लॉन्च पर हुआ खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें