फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkummar Rao: श्रीकांत से लेकर बधाई दो तक, स्त्री 2 से पहले कैसा रहा राजकुमार की पिछली पांच फिल्मों का हाल

Tue, 13 Aug 2024 09:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला
राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने  करोड़ों रुपये बटोर डाले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पहले दिन बंपर ओपनिंग कर सकती है। इस फिल्म की मिल रही शानदार प्रतिक्रियाओं के बीच आज हम आपको राजकुमार राव की पिछली पांच फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिस्टर एंड मिसेज माही
मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव के साथ जान्हवी कपूर भी नजर आई थीं। क्रिकेट पर आधारित इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर  ठीक ठाक ओपनिंग की थी, लेकिन बाद में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। पहले सप्ताहांत में 17.12 करोड़ रुपये की कमाई के बाद फिल्म ने कुल 36.28 करोड़ का कारोबार किया। टिकट खिड़की पर फिल्म का प्रदर्शन औसत से भी नीचे का रहा।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'श्रीकांत' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरों, मुंबई
श्रीकांत
इस साल मई के ममहीने में मिस्टर एंड मिसेज माही के अलावा राजकुमार राव की श्रीकांत भी रिलीज हुई थी। फिल्म में वह दृष्टिहीन बिजनेसमैन की भूमिका में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। 50.05 करोड़ की कमाई के साथ इसे औसत घोषित किया गया था।

4 of 6
भीड़ - फोटो : यूट्यूब
भीड़
कोरोना संक्रमण काल पर आधारित यह फिल्म पिछले साल यानी 2023 में मार्च के महीने में रिलीज हुई थी। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर कुल दो करोड़ तीन लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

5 of 6
हिट- द फर्स्ट केस - फोटो : यूट्यूब
हिट- द फर्स्ट केस
सस्पेंस थ्रिलर हिट- द फर्स्ट केस साउथ की हिट फिल्म का रीमेक थी, लेकिन यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई। फिल्म ने एक करोड़ 35 लाख रुपये से ओपनिंग ली। वहीं, इसका कुल कलेक्शन महज नौ करोड़ 29 लाख रुपये ही रहा। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बधाई दो - फोटो : यूट्यूब
बधाई दो
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म बधाई दो में राजकुमार राव के साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आई थीं। यह फिल्म दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने महज 20.62 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर फ्लॉप करार दी गई थी।
Sara Ali Khan: सारा अली खान ने पैपराजी के साथ मनाया अपना जन्मदिन, देसी लुक में बेहद खूबसूरत लगीं अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें