सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी
- फोटो : insta
आपको बता दें, कुछ ही देर पहले अथिया शेट्टी के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने मीडिया के सामने आकर पुष्टि की थी कि केएल राहुल और अथिया जन्म-जन्मांतर के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए यह भी बताया था कि अब वह ससुर बन गए हैं। उनके साथ उनके बेटे अभिनेता अहान शेट्टी भी मौजूद थे, जिन्होंने केएल राहुल के परिवार में शामिल होने पर खुशी जताई थी। सुनील शेट्टी ने यह भी बताया था कि नवविवाहित जोड़े की शादी का रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा।