फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athiya Kl Rahul Wedding Pics: एक-दूजे के हुए अथिया-केएल राहुल, शादी के बाद सामने आईं तस्वीरें

Mon, 23 Jan 2023 08:11 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केएल राहुल-अथिया शेट्टी - फोटो : insta
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल आखिरकार आज यानी 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। पिछले काफी समय से अपने रिश्ते और शादी को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले इस कपल को विवाह बंधन में बंधे देखने के लिए फैंस लंबे समय से उत्सुक थे। खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी पूरे रीति- रिवाजों के साथ संपन्न हुई। इस बीच अब दोनों की शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
केएल राहुल-अथिया शेट्टी - फोटो : insta
फैंस काफी समय से अथिया और केएल राहुल की शादी का इंतजार कर रहे थे। अथिया और राहुल की प्रेम कहानी एक दोस्त के जरिए हुई मुलाकात के बाद हुई के बाद हुई थी। अथिया और केएल राहुल की प्रेम कहानी आज जन्म- जन्म के सफर का रूप ले चुकी है। शादी के बाद सामने आई पहली तस्वीरों में अथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। दोनों के चेहरों पर प्यार की चमक साफ दिखाई दे रही है।  
विज्ञापन

3 of 4
केएल राहुल-अथिया शेट्टी - फोटो : insta
शादी की तस्वीरें अथिया शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं। तस्वीरों में अथिया और केएल राहुल एक-दूजे में खोए नजर आ रहे हैं। जहां केएल कैमरे की तरफ देखते हुए हंस रहे हैं, वहीं अथिया अपने जीवन साथी को निहारते हुए हंस रही हैं। दोनों की तस्वीरें बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। लाइट पिंक कलर के लहंगे और कुंदन ज्वैलरी पहने अथिया शेट्टी जहां परियों से देश से आई किसी सुंदरी की तरह लग रही हैं, वहीं शेरवानी पहने केएल राहुल काफी जंच रहे हैं। दोनों की तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।   
Filmy Wrap: नवाजुद्दीन की पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज और जमानत लेने HC पहुंचे शीजान, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन

4 of 4
सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी - फोटो : insta
आपको बता दें, कुछ ही देर पहले अथिया शेट्टी के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने मीडिया के सामने आकर पुष्टि की थी कि केएल राहुल और अथिया जन्म-जन्मांतर के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए यह भी बताया था कि अब वह ससुर बन गए हैं। उनके साथ उनके बेटे अभिनेता अहान शेट्टी भी मौजूद थे, जिन्होंने केएल राहुल के परिवार में शामिल होने पर खुशी जताई थी। सुनील शेट्टी ने यह भी बताया था कि नवविवाहित जोड़े की शादी का रिसेप्शन  आईपीएल के बाद होगा।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें