फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: क्या आपने स्मोकिंग छोड़ दी है? फैन के इस सवाल का शाहरुख ने दिया ऐसा जवाब कि बंद हो गई बोलती

Tue, 13 Jun 2023 08:13 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान अपने फैंस के बेहद करीब हैं। वह उनसे जुड़ना, मिलना और बातें करना बहुत पसंद करते हैं। बीते कुछ महीनों पहले शाहरुख की फिल्म पठान रिलीज हुई थी, जिसे फैंस ने बेहद प्यार दिया था और इसकी जमकर कमाई हुई थी। कई सारे फैंस तो इस फिल्म को देखने के लिए पड़ोसी देशों से भारत आए थे। फिल्म को लगातार मिल रहे प्यार को देखते हुए मेकर्स भी अलग-अलग तरह की स्ट्रेटिजी अपना रहे थे। वहीं शाहरुख की बात करें तो वह अपने फैंस से जुड़ने के लिए कोई न कोई मौका ढूंढ लेते हैं। हाल ही में उन्होंने आस्क एसआरके सेशन चलाया और लोगों से बातचीत की। 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk
शाहरुख खान आस्क एसआरके सेशन के तहत फैंस संग इंटरैक्ट करते नजर आए और जनता के सवालों के जवाब दिए। शाहरुख खान से फैंस ने कई तरह के सवाल पूछे जिसका शाहरुख खान रोचकता के साथ जवाब देते नजर आए। कोई उनके करियर से जुड़े सवाल करता नजर आया तो कोई उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में पूछता दिखा। इस दौरान एक शख्स ने शाहरुख खान से इस बारे में पूछ लिया कि अब वह स्मोकिंग करते हैं कि नहीं। शाहरुख ने भी उस शख्स के सवाल का घुमावदार जवाब दिया।

इसे भी पढ़ें- Tamannaah Vijay: तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा संग रिश्ते पर लगाई मुहर, एक्टर को बताया अपना 'हैप्पी प्लेस'
 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk
शाहरुख ने अपने फैन से कहा, 'हां मैंने झूठ बोल दिया...मैं खुद ही कैंसर स्टिक के धुएं से घिरा हुआ हूं।’ एक्टर के जवाब के बाद उनके फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं। एक फैन ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा- 'कभी कुछ नहीं होगा.. #आस्क एसआरके हमेशा के लिए रहो क्योंकि दुनिया को प्यार की जरूरत है और आप ही हैं जो इसे बेतहाशा फैला रहे हैं।'

4 of 5
shahrukh khan - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल साल 2011 में  शाहरुख खान में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी स्मोकिंग की आदत को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘मुझे नींद नहीं आती। मैं लगभग 100 सिगरेट पीता हूं। इस चक्कर में मैं खाना भी भूल जाता हूं। इतना ही नहीं मैं तो पानी भी नहीं पीता, कुल मिलाकर मैं तीस कप ब्लैक कॉफी पीता हूं और मेरे सिक्स पैक एब्स भी हैं, इसलिए यह कहना गतल नहीं होगा कि जितना कम मैं अपना ख्याल रखता हूं, उतना ही मेरा ख्याल अपने आप रख लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुन खान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हुई थी। अब वह सलमान खान के साथ टाइगर 3 में कैमियो रोल करते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह टाइगर वर्सेज पठान में भी सलमान खान के साथ नजर आने वाले हैं। बीते दिनों टाइगर 3 की शूटिंग भी जारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें