असिन-राहुल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
असिन ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म 'गजनी' से की थी। इस फिल्म की लव स्टोरी लोगों को काफी पसंद आई थी। उनकी रियल लव स्टोरी भी आमिर खान की इस फिल्म से काफी मिलती जुलती है। 'गजनी' में जिस तरह वह आमिर खान को नहीं पहचान पाती हैं। वैसे ही असल जिंदगी में वह राहुल को भी पहली मुलाकात में नहीं पहचान सकी थीं। इसके अलावा गजनी में भी आमिर सेल फोन कंपनी के मालिक होते हैं। वहीं, रियल लाइफ में राहुल भी एक फोन कंपनी के को-फाउंडर हैं। दोनों की पहली मुलाकात 'हाउसफुल 2' के प्रमोशन के दौरान हुई थी। दरअसल, असिन और अक्षय अपनी फिल्म के प्रचार के लिए ढाका जा रहे थे। जिस प्राइवेट जेट से दोनों यात्रा कर रहे थे, उसमें दोनों के अलावा एक और शख्स भी था। यह कोई और नहीं बल्कि खुद राहुल ही थे। अक्षय ने फ्लाइट में ही दोनों को इंट्रोड्यूस कराया। इसके बाद हल्की फुल्की बात कर दोनों अपनी-अपनी सीट पर बैठ गए।
Cabaret Dancers: 60 के दशक की इन डांसर्स के आगे नोरा भी फेल, अपने लटके-झटकों से कर देती थीं घायल