फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashutosh Rana: फेसबुक ने हटाया आशुतोष राणा का 'शिव तांडव', नाराज अभिनेता ने कही ये बात

Wed, 02 Mar 2022 04:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आशुतोष राणा - फोटो : सोशल मीडिया
आशुतोष राणा बॉलीवुड में एक मंझे हुए कलाकार हैं। वह अपनी आवाज, भाषा और कविताओं के जरिए मशहूर हैं। आशुतोष सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। आशुतोष राणा ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अपनी आवाज में शिव तांडव स्तोत्र का हिंदी अनुवाद रिलीज किया था। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर रिलीज हुए इस वीडियो को कुछ ही घंटों में ही लाखों व्यूज मिल चुके हैं। फेमस कवि और गीतकार आलोक श्रीवास्तव ने इसका हिंदी अनुवाद लिखा है। आशुतोष राणा ने इस वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया था, लेकिन फेसबुक ने इसे हटा दिया है। जिस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने फेसबुक से इस संबंध में संज्ञान लेने के लिए कहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
आशुतोष राणा - फोटो : Facebook- @Ashutosh Rana
आशुतोष ने फेसबुक की टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- चकित हूं। फेसबुक मेटा टीम ने मेरा शिव तांडव वाला वीडियो मेरी टाइमलाइन से हट गया है...अपने आप। ऐसा क्यों हुआ मुझे समझ में नहीं आ रहा है। उन्होंने आगे लिखा- मैंने न तो उसे डिलीट किया है न तो वह वीडियो किसी की भावना को ठेस पहुंचाने वाला है...न ही वह फेसबुक के नियमों के खिलाफ था। इस संबंध में #facebook को संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
आशुतोष राणा - फोटो : Facebook- @Ashutosh Rana
हालांकि आशुतोष के सवालों पर फेसबुक ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है। आशुतोष के फैंस भी इस पोस्ट पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'अभी तो नया-नया वास्ता पड़ा है आपका ऐसी हरकतों से...शायद फेसबुक को आपका उदारवादी होना रास नहीं आया।' 
विज्ञापन

4 of 4
आशुतोष राणा
वर्कफ्रंट की बात करें तो आशुतोष जल्द ही 'पठान', 'पृथ्वीराज' और 'शमशेरा' में दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा वह पिछले दिनों 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' में दिखाई दिए थे। इसके डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें