शेफाली शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री आगे कहती हैं, "मैं अपने घर की देखभाल अच्छे से कर सकती हूं- "खाना बनाना, सफाई करना, बर्तन धोना, झाडू, पोछा, कपड़े...मैं सब कुछ कर सकती हूं। मुझे याद है, एक बार विपुल बर्तन धो रहे थे। मेरी सास उसके पीछे खड़ी थी, और हममें से कोई नहीं चाहता था कि वह ऐसा करें। और मुझे याद है कि उस वक्त उन्होंने कहा था, 'इतना बड़ा निर्देशक बर्तन घस रहा है। मुझे ये बहुत खराब लगा। और मैं अपने मन में सोचने लगी, 'अभिनेत्री बर्तन घस रही है, ये ख्याल कभी नहीं आएगा। वह एक बड़े निर्देशक है, इसमें कोई दो मत नहीं, लेकिन इसका घर से क्या लेना-देना है?"