वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज को सिर्फ एक दिन शेष है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज भी काफी देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के करीब आधा दर्जन जासूस एक साथ नजर आएंगे। वहीं, इस बार वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में अभिनेता इमरान हाशमी की विलेन के तौर पर भी जबर्दस्त एंट्री हुई है। दर्शक इस बात को भी जानने के लिए बहुत उत्सुक है कि 'टाइगर 3' में सलमान के बॉस रॉ चीफ डॉ. शेनॉय की भूमिका में कौन नजर आएगा?