फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaala Paani Trailer: आशुतोष गोवारिकर की सात साल बाद कैमरे के सामने वापसी, बोले, ‘एक्टिंग बहुत कठिन होती है’

Sat, 07 Oct 2023 09:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
आशुतोष गोवारिकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की सात साल के बाद अभिनेता के तौर पर कैमरे के सामने वापसी हो रही है। नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'काला पानी' में वह एक अहम किरदार निभा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने माना कि फिल्ममेकिंग मे सबसे कठिन चीज अभिनय ही है। आशुतोष सात साल पहले अभिनेता के तौर पर मराठी फिल्म 'वेंटीलेटर' में नजर आए थे जिसका निर्माण अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ किया था।
Kapil Sharma: 'महादेव बेटिंग एप' मामले में कैसे फंसे कपिल शर्मा, ईडी के समन पर कॉमेडियन ने दिया यह जवाब
विज्ञापन

2 of 4
काला पानी ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंबई के नेटफ्लिक्स स्टूडियो में वेब सीरीज 'काला पानी' के ट्रेलर लांच के दौरान आशुतोष गोवारिकर ने इस सीरीज में काम करने की वजह भी बताई। आशुतोष गोवारिकर ने कहा, 'इस सीरीज में काम करने की सबसे बड़ी वजह इसे बनाने वाले समीर सक्सेना, अमित घोलनी और विश्वपति सरकार हैं। इसकी पहले की उनकी सीरीज मैंने देखी हैं। जब ये तीनों इस सीरीज का ऑफर लेकर आए तो सीरीज की कहानी मुझे बहुत दिलचस्प लगी।'
विज्ञापन

3 of 4
काला पानी ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज 'काला पानी' में अपने काम करने के अनुभव को लेकर आशुतोष गोवारिकर ने कहा, 'काला पानी' की अपनी एक दुनिया है और मैं इस तरह की एक दिलचस्प कहानी का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित रहा। समीर, अमित और विश्वपति ने एक अच्छी सीरीज बनाई है। यह एक ऐसी शैली की सीरीज है जो हमारे दर्शकों के देखने के अनुभव में नई जान फूंक देगी। मुझे उम्मीद है कि दर्शक उतने ही उत्सुक होंगे जितना मैं हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
काला पानी ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘लगान’, ‘स्वदेस’, ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके आशुतोष गोवारिकर ने अभिनेता के तौर पर  ‘सर्कस’  और ‘सीआईडी’ जैसे कई धारावाहिकों और फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। आशुतोष गोवारिकर कहते हैं, 'मैंने हमेशा एक बात अनुभव की है कि एक्टिंग बहुत ही कठिन चीज होती है।'
Bollywood: फिल्में फ्लॉप होते ही इन सितारों ने घटा दी अपनी फीस, फैंस भी कर रहे एक हिट का इंतजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें