अक्सर कहा जाता है कि बॉलीवुड में सच्ची दोस्ती नहीं होतीं। इस पर आशा पारेख ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि बॉलीवुड में स्टार्स के बीच दोस्ती होती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि वहीदा रहमान और हेलेन के साथ उनका तालमेल इस बात का प्रमाण है। आशा पारेख ने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि इंडस्ट्री में लोगों के बीच दोस्तियां नहीं होती हैं, उनसे पूछा चाहिए कि ऐसा क्यों है? किसी इंडस्ट्री के बारे में जारी किया गया सामान्य बयान जरूरी नहीं की सच हो।