फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ali Fazal : अली फजल ने की खुफिया की को-स्टार तब्बू की जमकर तारीफ, पत्नी ऋचा ने कहा- तुम्हें उन पर क्रश है

Wed, 11 Oct 2023 10:20 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खुफिया - फोटो : सोशल मीडिया
विशाल भारद्वाज की जासूसी थ्रिलर फिल्म खुफिया हाल ही में 5 अक्तूबर को ओटीटी पर रिलीज हुई थी। तब्बू, अली फजल, वामिका गब्बी और आशीष विद्यार्थी अभिनीत यह फिल्म अमर भूषण के जासूसी उपन्यास 'एस्केप टू नोव्हेयर' पर आधारित है। फिल्म के साथ-साथ खुफिया में कलाकारों के अभिनय की भी दर्शकों द्वारा सराहना की जा रही है। अब इसी क्रम में अली फजल ने भी फिल्म की तारीफ की है और तब्बू के अभिनय की भी सराहना की है।
विज्ञापन

2 of 5
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तब्बू के साथ फिल्म खुफिया की कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने तब्बू के अभिनय कौशल की सराहना करते हुए उनकी जमकर तारीफ भी की है।

Chandrachur Singh: आईएएस बनना चाहते थे चंद्रचूड़ सिंह, फिर मिला फिल्मों का ऑफर और बदल गई राह
विज्ञापन

3 of 5
अली फजल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर तब्बू के साथ खुफिया की तस्वीरें साझा करते हुए अली फजल ने लिखा कि तब्बू फिल्म में चमकती नजर आई हैं। अली ने उनके अभिनय कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा, 'बस, कह दिया, जो कहना था। बातें तो सब बना लेते हैं। बातों से याद आया तब्बू तुम फिल्म में चमक रही हो। बहुत अच्छा इतना अच्छा कि मुझे कहने की जरूरत नहीं है कि तुम्हारे अभिनय के लिए मेरी प्रशंसा कभी आश्चर्यचकित नहीं करती है।'

Asha Parekh: विवेक अग्निहोत्री पर फूटा आशा पारेख का गुस्सा, द कश्मीर फाइल्स की सफलता पर तंज कस उठाया बड़ा सवाल

4 of 5
ऋचा चड्ढा-अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच, तब्बू ने भी अली फजल की पोस्ट पर कमेंट करते हुए खुफिया में अली के प्रदर्शन की प्रशंसा की। तब्बू ने कमेंट करते हुए कहा, 'प्यार, प्यार और ढेर सारा प्यार। तुम ने बहुत प्यारा बरसाया है। फिल्म में तुम्हारे अभिनय का कोई जवाब नहीं है।' इसपर ऋचा चड्ढा ने तब्बू के कमेंट का जवाब देते हुए लिखा, 'इतनी तारीफ सुनकर वह बेहोश हो जाएगा।'

Asha Parekh: विवेक अग्निहोत्री पर फूटा आशा पारेख का गुस्सा, द कश्मीर फाइल्स की सफलता पर तंज कस उठाया बड़ा सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अली फजल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि खुफिया में तब्बू रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के एक संचालक कृष्णा मेहरा की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं, जिसे सीआईए को भारत के रक्षा रहस्य बेचने वाली एजेंसी के एक जासूस का पता लगाने का काम सौंपा गया है। खुफिया 5 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें