बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रहे हैं। फिलहाल वह अपने एक किरदार को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, वह एक ट्रांसवुमन का रोल करते दिखेंगे। आमिर खान अलग-अलग किस्म की भूमिकाएं निभाते रहे हैं। अब उनके बेटे जुनैद भी पिता के नक्शे-कदम पर हैं। वैसे अगर आप सोच रहे हैं कि जुनैद यह किरदार किसी फिल्म में करने वाले हैं, तो ऐसा नहीं है। फिर कहां ट्रांसवुमन की भूमिका में नजर आएंगे आमिर के लाडले? आइए जानते हैं...