फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan: आर्यन खान के डायरेक्शन में तैयार होगी वेब सीरीज 'स्टारडम', अनुभवी लेखकों संग शुरू हुआ काम

Mon, 01 May 2023 04:23 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आर्यन खान - फोटो : Amar ujala
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द ही शोबिज की दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं, लेकिन वह एक एक्टर के तौर पर नजर नहीं आने वाले हैं। आर्यन ने पहले ही इस बारे में हिंट दिए थे कि वह वेब सीरीज के लिए एक कहानी लिख रहे हैं और जानकारी के मुताबिक कहा गया था कि वह इसे निर्देशित करने की योजना भी बना रहे हैं। वहीं हाल ही में आई एक और रिपोर्ट में शो के नाम का खुलासा हो गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आर्यन खान - फोटो : social media
आर्यन की वेब सीरीज का नाम होगा- स्टारडम
बीते साल आर्यन ने सोशल मीडिया पर साझा किया था कि वह अपने प्रोजेक्ट के लिए एक स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं, लेकिन इससे आगे कोई भी जानकारी नहीं दी थी। रविवार को एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह शो फिल्म उद्योग पर आधारित है और इसका नाम स्टारडम है। एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह एक छह एपिसोड्स की सीरीज होगी, जो कि नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, लेकिन अभी यह केवल प्रोडक्शन स्टेज पर है। 
विज्ञापन

3 of 5
आर्यन खान - फोटो : social media
कई अनुभवी लेखकों संग काम शुरू
जानकारी में कहा गया है कि आर्यन इस प्रोजेक्ट के लिए कई अनुभवी लेखकों के साथ काम कर रहे हैं, जिसमें से एक लियोर रज हैं, जिन्हें हिट इजराइली शो फौदा के लिए जाना जाता है। इस प्रोजेक्ट को लेकर काम पहले ही शुरू हो चुका है। आर्यन इस दौरान फिल्म निर्माण की प्रक्रिया सीखना चाहते हैं। साथ ही वह निर्देशन में उतरने से पहले एक लेखक के रूप में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। 

Nikki Tamboli: निक्की तंबोली का ये है सुकेश चंद्रशेखर कनेक्शन, अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मिला बड़ा मौका

4 of 5
आर्यन खान - फोटो : social media
फौदा के लियोर रज होंगे आर्यन की सीरीज का हिस्सा
साल 2017 में रिलीज हुई सीरीज फौदा  नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। सीरीज को आलोचकों और दर्शकों की जमकर तारीफ हासिल हुई थी। इसे हाल ही में हिंदी भाषा में भी तैयार किया गया था, जो कि  SonyLiv पर स्ट्रीम की गई है। हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा गया है कि आर्यन खान की स्टारडम में रज की क्या भूमिका है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन खान-शाहरुख खान - फोटो : social media
शाहरुख खान संग विज्ञापन में किया अभिनय
आर्यन ने हाल ही में अपने क्लोदिंग ब्रांड की लक्जरी स्ट्रीटवियर कलेक्शन लॉन्च की है। नया कलेक्शन रविवार को लॉन्च किया गया है। आर्यन ने संग्रह के लिए विज्ञापन का निर्देशन किया है, जिसमें उनके पिता शाहरुख खान ने भी अभिनय किया है। 

Love Again: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'लव अगेन' का ट्रेलर आउट,सैम ह्यूगन संग रोमांटिक अंदाज में दिखीं देसी गर्ल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें