‘जोगीरा सारा रा रा’ ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया, 'अब तक मुझे मेरे रंग को देखकर डार्क किरदार निभाने के मौके मिले हैं। पहली बार मुझे मेरी इमेज से हटकर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में काम करने का मौका मिला है। यह सबसे बड़ी वजह रही है, इस फिल्म में काम करने की। शुरू से ही मैंने अलग-अलग किरदार निभाने में यकीन किया है, क्योंकि एक ही तरह के किरदार निभाकर बोर हो जाता हूं। अगर कोई मुझसे कहे कि सुपरस्टार बना दूंगा, शर्त सिर्फ यह होगी कि एक ही तरह के किरदार निभाने हैं तो खुद को गोली मार लूंगा।'