मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को किला कोर्ट ने गुरुवार को मामले की सुनवाई के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों की लगाई गई जमानत की अर्जी को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसका मतलब है कि आर्यन खान सहित सभी 8 आरोपियों को अब जेल मे रहना पड़ेगा। सभी आरोपियों को एनसीबी के दफ्तर से निकालकर जेल ले जाया गया। युवकों को आर्थर रोड जेल और युवतियों को भायखला जेल भेजा गया है।
जेल में रहेगा शाहरुख का बेटा आर्यन
जेल में रहने के दौरान आरोपियों को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाएगी। आर्यन खान को लेकर ये मामला काफी चर्चा में हैं लेकिन वो भले ही सुपरस्टार का बेटा हो उन्हें किसी भी तरह की अलग सुविधा नहीं दी जाएगी। कोर्ट के आदेशानुसार सभी आरोपियों को वही खाना खाना होगा जो बाकी कैदियों को मिलता है। चलिए जानते हैं जेल में रहने के दौरान आर्यन खान का पूरा रूटीन कैसा रहेगा।