फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Shahrukh khan Phone Call: एनसीबी की पूछताछ में टूटा आर्यन खान, रोते-रोते पिता शाहरुख खान से की दो मिनट बात

Mon, 04 Oct 2021 11:35 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई-गोवा क्रूज में चल रही हाईप्रोफाइल ड्रग्स पार्टी केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। ड्रग्स मामले में एनसीबी ने आर्यन खान को रविवार को हिरासत में लिया और उससे लगातार पूछताछ चल रही है। खबरों की मानें तो आर्यन खान इन सबसे बुरी तरह टूट गया है और अब उसकी हिम्मत जवाब दे चुकी है। पूछताछ के दौरान आर्यन खुद को संभाल नहीं पाया और रोने लगा। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन से फोन पर भी बात की।

पूछताछ में लगातार रो रहा आर्यन खान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत एनसीबी ने अपने लैंडलाइन फोन से आर्यन की उनके पिता शाहरुख खान से दो मिनट बात करवाई। इस दौरान आर्यन लगातार रोता रहा। दूसरी तरफ बॉलीवुड के कई सितारे शाहरुख खान को सपोर्ट कर रहे हैं। देर रात सलमान खान शाहरुख के घर मन्नत पहुंचे। वहीं, कई सितारों ने सोशल मीडिया पर ही शाहरुख को अपना सपोर्ट दिखाया।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से एनसीबी ने की पूछताछ। - फोटो : Social Media
बता दें कि इस मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आर्यन के अलावा मुनमुन धामेचा और अरबाज सेठ मर्चेंट को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को एक दिन की रिमांड पर एनसीबी को सौंपा है। 

विज्ञापन

3 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले एनसीबी ने कोर्ट से तीनों को पांच अक्तूबर तक हिरासत में सौंपने की मांग करते हुए कहा कि हमारे पास इनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि आर्यन खान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आर्यन समेत तीनों आरोपियों को मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

4 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
एजेंसी प्रमुख एसएन प्रधान का कहना है कि एनसीबी बॉलीवुड कनेक्शन पर भी गौर कर रहा है। हम नशीले पदार्थों के गिरोह का पर्दाफाश करने की ओर बढ़ रहे हैं। हमने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित आठ युवाओं को मुंबई में क्रूज जहाज से ड्रग्स के उपयोग और तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं इस मामले के सामने आने के बाद से एक बार फिर बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन का मुद्दा चर्चा में आ गया है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से एनसीबी की पैनी नजर मनोरंजन इंडस्ट्री पर है और इस मामले में अब तक कई बॉलीवु़ड सितारों से पूछताछ भी हो चुकी हैं। कई सितारे जेल की हवा भी खा चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें