रक्षाबंधन
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
वीडियो में दिख रहा है कि अक्षय चांदनी चौक बाजार में दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फिल्म की बात करें तो जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार की यह फिल्म भाई-बहनों के रिश्तों को बयां करने वाली होगी, इस फिल्म का नाम ही 'रक्षाबंधन' हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं जो इससे पहले हाल ही में अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष के साथ एक फिल्म ‘अतरंगी रे’ भी शूट कर चुके हैं।