फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Bail Rejected: कोर्ट ने खारिज की आर्यन की जमानत याचिका, सोशल मीडिया पर स्टार किड के समर्थन में उतरे फैंस

Fri, 08 Oct 2021 08:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में फंसे आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका खारिज हो गई। कोर्ट ने कहा कि इस अदालत के समक्ष आवेदन विचारणीय नहीं है। इसलिए अंतरिम जमानत याचिका खारिज की जा रही है। वहीं, एनसीबी के वकील के विरोध में आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने काफी दलीलें दीं, लेकिन आर्यन को बेल दिलाने में उनकी सारी कोशिशें नाकाम रहीं। अब सतीश मानशिदें आर्यन की जमानत के लिए सेशन कोर्ट में अपील करेंगे।

आर्यन खान और अन्य आरोपियों को आर्थर जेल में 3-5 दिनों के लिए क्वारंटाइन सेल में रखा जाएगा। हालांकि, इनकी कोरोना जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन जब भी कोई नया आरोपी इस जेल में आता है तो उसे कुछ दिनों तक इस क्वारंटीन सेल में रखा जाता है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान ही मेडिकल जांच के बाद आरोपियों को आर्थर जेल लाया गया। वहीं, कोज्ञट के फैसले के बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स अलग- अलग रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं इस फैसले पर क्या है लोगों का रिएक्शन- 

 
विज्ञापन

2 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी एक्टर जॉनी लीवर ने इस मुश्किल वक्त में शाहरुख खान का सपोर्ट करते हुए एक ट्वीट किया है। अभिनेता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शाहरुख खान के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोजी पोस्ट कर उन्हें अपना समर्थन दिया है। 

विज्ञापन

3 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए आर्यन खान का सपोर्ट किया। उन्होंने लिखा- शाहरुख खान की दुश्मनी बेटे आर्यन से निकाली जा रही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने आर्यन का साथ देते हुए शाहरुख खान और आर्यन खान को हिम्मत दी और कहा कि हमारी दुआ आपके साथ है। 



 

4 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि हम सच के साथ खड़े है। आर्यन खान बेगुनाह नहीं है। एक और यूजर ने लिखा कि देश में आर्यन खान से बड़े कई मुद्दे मौजूद हैं, उन पर नजर रखनी चाहिए। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग्स केस में मुंबई की किला कोर्ट ने आर्यन खान (Aryan Khan) समेत सभी आठ आरोपियों को गुरुवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। जांच एजेंसी एनसीबी ने कोर्ट से 11 अक्टूबर तक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने तुरंत ही जमानत याचिका दाखिल कर दी लेकिन 7 बजे के बाद कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया। मामले की सुनवाई शुक्रवार को हुई लेकिन आर्यन को जमानत नहीं मिल सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें