'रामायण' पर आज तक कई टीवी सीरियल्स बने हैं लेकिन रामानंद सागर की 'रामायण' की बात कुछ अलग है। टीवी पर प्रसारित हुए इस धारावाहिक में जितनी लोकप्रियता राम के किरदार में नजर आए अरुण गोविल को मिली है, उतनी ही चर्चा रावण बने अरविंद त्रिवेदी की हुई थी, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से अपने किरदार में जान फूंक देने का काम किया था। लेकिन यह भी सच है कि अरविंद त्रिवेदी ने 'रामायण' के अलावा भी कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया था। इसी वजह से सिनेमा जगत में उनके किस्से काफी मशहूर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार अवरिंद त्रिवेदी ने हेमा मालिनी को 20 थप्पड़ मारे थे। आइए आज थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको इस किस्से के बारे में बताते हैं।