फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: आमिर के विज्ञापन पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, कहा- बकवास के बाद कहते हैं कि हिंदू उन्हें...

Mon, 10 Oct 2022 05:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार एक्टर अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि एक विज्ञापन की वजह से सुर्खियों में हैं। उनके इस एड की कुछ लोग सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना कर रहे हैं और इसे हिंदू धर्म के खिलाफ साजिश बता रहे हैं। इस बीच 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर ने भी इस विज्ञापन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Amitabh Bachchan: सपोर्टिंग रोल में अमिताभ ने खींची नई लकीर, बिग बी के करियर को बुलंदी पर ले गईं ये फिल्में
विज्ञापन

2 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर के इस नए विज्ञापन से विवेक बहुत नाराज नजर आए और एक्टर को सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'ऐसी बकवास करते हैं और फिर कहते हैं कि हिंदू उन्हें ट्रोल कर रहे हैं...बेवकूफ।' बता दें कि विज्ञापन में आमिर और कियारा आडवाणी ने काम किया है। इसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन बने दिख रहे हैं। ऐड में परंपरा के उलट शादी के बाद आमिर को कियारा के घर जाते देखा जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह पत्नी के बीमार पिता की जिम्मेदारी उठाना चाहता है। सोशल मीडिया पर आमिर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

Amitabh Bachchan:  हरिवंश राय बच्चन ने कैसे लिखी थी मधुशाला', अमिताभ ने बताया था पिता से जुड़ा यह मजेदार किस्सा
विज्ञापन

3 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक के इस ट्वीट पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैंने इस बैंक में एफडी कराई थी जिसें मैं अब बंद कर रहा हूं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'हर बार हमारी धार्मिक भावनाओं को क्यों आहत किया जाता है, ऐसा किसी दूसरे धर्म के साथ क्यों नहीं किया जाता?' इसके अलावा बहुत से यूजर्स विवेक के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। 
Amitabh Bachchan: श्वेता बच्चन ने माता-पिता को बताया था ओवर प्रोटेक्टिव, बेटी को बचपन में ये सजा देते थे बिग बी
विज्ञापन

4 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को बायकॉट का सामना करना पड़ा था। एक्टर को उनके पुराने बयानों की वजह से काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था। इस बायकॉट की वजह से आमिर खान के फिल्म के कलेक्शन पर भी बहुत बुरा असर पड़ा था। फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में भी असफल साबित हुई थी।
Amitabh Oscar Story: सुपरस्टार बनने से पहले ऑस्कर तक पहुंची बिग बी की ये फिल्म, एक तो अंतिम पांच तक पहुंची
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें