फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायाब: फैन ने बनाई रुबीना दिलैक की खूबसूरत डॉल, ऐश्वर्या-माधुरी के लुक से भी नहीं हटेंगी नजरें

Thu, 10 Jun 2021 01:27 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक पर बनी डॉल - फोटो : nigydolls/instagram
सिलेब्रिटीज के डॉल्स और वैक्स स्टैच्यू बनने की खबर आना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन इन दिनों जिस एक्ट्रेस की डॉल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसे देखकर आप कहेंगे 'वाह'। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की डॉल्स की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तो वहीं रुबीना दिलैक ने भी इस डॉल को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। रुबीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कोलाज शेयर कर लिखा, वाह। इसमें एक तरफ रुबीना दिख रही हैं और दूसरी तरफ उनकी तरह ड्रेसअप डॉल।

पोस्ट हो गई वायरल
रुबीना दिलैक आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो कुछ भी पोस्ट करती हैं तो वो वायरल हो जाता है। ऐसे ही ये डॉल की फोटो भी चर्चा में आ गई है। बता दें, रुबीना दिलैक ने 'बिग बॉस 14' की विनर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। शो में अपने गेम प्लान से दर्शकों का दिल जीतने वालीं रुबीना अभी भी सभी की चहेती हैं। पिछले दिनों उनका नया गाना 'गलत' रिलीज हुआ था, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : nigydolls/instagram
रुबीना दिलैक
रुबीना दिलैक पर बनी ये डॉल Nigydolls इंस्टाग्राम अकाउंट पर है। इसी पेज से लेकर एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी में अपने ऊपर बनी डॉल की खूबसूरत फोटो शेयर की है। खास बात ये है कि सिर्फ रुबीना नहीं अन्य सेलेब्स की डॉल्स भी इस पेज पर दिख रही हैं। जिसमें माधुरी दीक्षित से लेकर नोरा फतेही तक सभी एक्ट्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय पर बनी डॉल - फोटो : nigydolls/instagram
ऐश्वर्या राय
इस इंस्टाग्राम पेज पर एक से बढ़कर एक एक्ट्रेसेस की खूबसूरत डॉल्स की तस्वीरें शेयर की गई है। जिसमें विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'जोधा अकबर' के किरदार की डॉल भी बनाई गई है। 

4 of 5
नोरा फतेही पर बनी डॉल - फोटो : nigydolls/instagram
नोरा फतेही
अपने सेक्सी डांस मूव्स और अदाओं से फैंस के दिलों में राज करने वालीं एक्ट्रेस नोरा फतेही की भी डॉल यहां मौजूद है। ये डॉल बेहद खूबसूरत है। नोरा फतेही का ये लुक 'दिलबर दिलबर' गाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित पर बनी डॉल - फोटो : nigydolls/instagram
माधुरी दीक्षित
'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित पर भी डॉल बनाई गई है। अदाकारा माधुरी दीक्षित पर बनी डॉल उनके किरदार चंद्रमुखी से प्रेरित है। फिल्म देवदास में माधुरी ने ये किरदार निभाया था। फिलहाल, एक्ट्रेसेस की डॉल्स बेहद खूबसूरत हैं और सोशल मीडिया पर लोग इस कलाकार की खूब तारीफ कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें