बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का पोस्टर साझा किया गया था, जिसने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया था। वहीं फैंस के इस उत्साह को आसमान तक पहुंचाने के लिए बीते दिन फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी किया गया था, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। ट्रेलर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में दोनों अभिनेताओं का एक्शन अवतार देखने को मिला। वहीं, एक्शन सीक्वेंस के लिए अर्जुन को भारी कीमत चुकानी पड़ी, जिसका खुलासा उन्होंने ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान किया।