फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल की उम्र में 150 किलो के थे अर्जुन कपूर, माता-पिता के तलाक की वजह से हो गई थी ऐसी हालत

Thu, 29 Apr 2021 05:45 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो कभी मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर। लेकिन इस बार अर्जुन ने अपने जीवन से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है जिसके चलते वह चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने बताया कि 16 साल की उम्र में उनका वजन 150 किलो तक पहुंच गया था जिसकी एक मुख्य कारण था।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बोनी कपूर, अर्जुन कपूर - फोटो : social media

बोनी कपूर और मोना शॉरी के तलाक की खबर तो किसी से नहीं छुपी है। उस समय अर्जुन एक काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे और माता-पिता का तलाक उनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा था। जिसकी वजह से वह ज्यादा खाने लगे थे। परिणाम यह था कि उनका वजन 150 किलो के पार पहुंच गया था।

विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन कपूर, मोना शॉरी

हाल ही में अर्जुन कपूर एक फूड शो में नजर आए थे। जिसमें उन्होंने संजय कपूर और महिप कपूर के लिए शानदार खाने की चीजें बनाई थीं। साथ ही उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया कि जब वह 16 साल के थे तब उनका वजन 150 किलो से भी अधिक था। जिसकी वजह से उन्हें अस्थमा भी हो गया था और वह ज्यादा लंबे समय तक भाग दौड़ नहीं कर पाते थे।

4 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं शो के दौरान अर्जुन कपूर ने बताया, 'जब मेरे माता-पिता अलग हुए तब मैंने खाने का आसरा ले लिया था। मुझे जरा भी तनाव महसूस होता तो में खाने की तरफ ही दौड़ता था। बाद में यह मेरी एक आसानी से ना छूटने वाली आदत बन गई। मुझे खाना अच्छा लगने लगा। तब फास्ट फूड का कल्चर भारत में नया-नया आया था और उस समय मुझे कोई रोकने वाला नहीं था। मेरी मां भी यही कहती थीं कि यह तो खाने-पीने की उम्र है और देखते ही देखते मेरा वजन बढ़ता ही चला गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर
हालांकि बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले उन्होंने अपना वजन घटाने के लिए काफी मशक्कत की थी और सफल भी हो गए। आज उनकी गिनती फिट एंड फाइन कलाकारों में होती हैं। बता दें कि इस फूड शो में अर्जुन कपूर के अलावा मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर और करण जौहर भी जल्द ही नजर आएंगे। अर्जुन कपूर इन दोनों मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है। इसके अलावा दोनों एक दूसरे की फैमिली पार्टी में भी जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें