फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्चना पूरन सिंह ने इस एक्टर के साथ किसिंग सीन से कर दिया था इनकार, कपिल शर्मा शो में हुआ खुलासा

Fri, 14 Jun 2019 08:52 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
archana puran singh - फोटो : social media
कपिल शर्मा शो में इस बार अनुपम खेर और ईशा गुप्ता मेहमान बनकर पहुंचे थे । अनुपम और ईशा की अगली फिल्म 'वन डे- जस्टिस डिलिवर' है । फिल्म के प्रमोशन के लिए उन्होंने कपिल का शो चुना। इस दौरान अनुपम खेर ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े कई राज खोले । वहीं अर्चना पूरन सिंह ने भी अनुपम खेर के साथ का एक किस्सा शेयर किया।
विज्ञापन

2 of 5
kapil sharma show - फोटो : social media
अनुपम खेर और अर्चना पूरन सिंह ने कई फिल्मों में साथ काम किया है । 'कुछ कुछ होता है' उनकी सुपरहिट फिल्मों में से एक है । अर्चना ने बताया कि एक फिल्म के उन्हें अनुपम खेर के साथ किसिंग सीन करना था लेकिन ये सीन करते हुए वो काफी नर्वस हो गईं और उन्होंने इस सीन को करने से साफ इनकार कर दिया था ।
विज्ञापन

3 of 5
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अर्चना ने कहा- हम जब 'लड़ाई' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब डायरेक्टर दीपक शिवदासानी ने मेरे और अनुपम खेर के बीच में एक किसिंग सीन प्लान किया था। मुझे जब इस बारे में पता चला तो मैं थोड़ी नर्वस हो गई थी। मैंने कभी ऑनस्क्रीन किस नहीं किया है। मैंने दीपक को इस बारे में बताया और कहा कि शायद मैं यह नहीं कर सकती हूं। हालांकि, उस वक्त मुझे पता नहीं था कि दीपक ने इस सीन को पूरी तरह से फिल्म से हटा दिया था। 


 

4 of 5
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अर्चना ने कहा, 'तब मैंने अनुपम खेर से पूछा कि क्या वो अपनी पत्नी किरन खेर से डर गए । अनुपम खेर ने जवाब में कहा था, 'मुझे किरन से डर नहीं लगा ... लेकिन मुझे लगा कि ऐसा करना आपके लिए आसान नहीं होगा। ऐसे में मैंने दीपक जी से सीन को पूरी तरह से हटाने के लिए कहा था।' बता दें कि कपिल शर्मा पिता बनने वाले हैं । ऐसे में अनुपम खेर ने उनसे होने वाले बच्चे पर भी सवाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma with wife - फोटो : social media
अनुपम खेर के इस सवाल पर कपिल शर्मा शरमा गए। कपिल ने कहा कि बस आप सभी की ब्लेसिंग्स चाहिए। इस पर अनुपम कहते हैं ब्लेसिंग्स तो आपकी चाहिए। कपिल शर्मा का ये एपिसोड भी मजेदार होने वाला है । हालांकि शो की टीआरपी लगातार डाउन जा रही है । पिछले हफ्ते ये शो चौथे स्थान से खिसककर पांचवे स्थान पर आ गया था । सलमान खान और कटरीना कैफ के आने से शो को फायदा मिला था । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें