26 सितंबर 1962 को देहरादून में जन्मीं अर्चना पूरन सिंह इस साल अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। अर्चना ने बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई है। वो एक शानदार अभिनेत्री तो हैं ही साथ ही वो कॉमेडी शोज में जज की कुर्सी भी संभालती हैं। अर्चना 100 से भी ज्यादा फिल्में और टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। टीवी रियलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' में वो पहली बार जज के रूप में नजर आईं थीं और तबसे उन्होंने इस शो के कई सीजन जज किए। इन दिनों वो 'द कपिल शर्मा शो' नवजोत सिंह सिद्धू की जगह नजर आ रही हैं।
बेहद दिलचस्प है अर्चना और परमीत की प्रेम कहानी
अर्चना ने टीवी मूवी अभिषेक से मनोरंजन जगत में डेब्यू किया था। इसी साल वो नसीरुद्दीन शाह के अपोजिट फिल्म जलवा में नजर आईं थीं। इसके अलावा उन्होंने 'अग्निपथ', 'सौदागर', 'शोला और शबनम', 'आशिक अवारा', 'राजा हिंदुस्तानी' और 'बाज' जैसी फिल्में भी कीं। इनमें अर्चना ने छोटा ही किरदार निभाया लेकिन उन्हें काफी पसंद किया गया। हालांकि अर्चना को सबसे ज्यादा फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में मिस ब्रिगेंजा के किरदार में पसंद किया गया।