इटर्नल्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, मार्वेल स्टूडियोज ने इस दिवाली अपने सिनेमैटिक यूनीवर्स का नया अध्याय खोलने की तैयारी काफी पहले से कर रखी है। डिज्नी एमसीयू की ये नई फिल्म ‘इटर्नल्स’ 5 नवंबर को भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज करने जा रही है। फिल्म के वितरण को लेकर सारी तैयारियां पहले से ही चल रही हैं और अब इसी के साथ ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज भी तय हो जाने से सिनेमाघरों में इस दिवाली खासी रौनक रहने वाली है। भारत में मार्वेल की फिल्मों ने पहले भी खूब कमाई की है और अब थानोस के समय के किस्से उनकी इस फिल्म से आगे बढ़ने वाले हैं।