फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की वजह से एक्टिंग में फ्लॉप हो गए अरबाज खान, एक लत ने तोड़ दिया 18 साल पुराना रिश्ता

Sun, 04 Aug 2019 10:11 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Arbaaz Khan - फोटो : Twitter

सलमान खान के भाई अरबाज खान का आज जन्मदिन है। अरबाज खान एक्टर भी हैं और प्रोड्यूसर भी लेकिन करियर की शुरुआत उन्होंने एक्टिंग से ही की थी। अरबाज खान ने एक्टिंग की शुरुआत 'दरार' फिल्म से की थी और पहली ही फिल्म में अरबाज को बेस्ट निगेटिव रोल के लिए फिल्मफेयर भी मिला। फिल्म 'दरार' में अरबाज एक साइको पति के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में जूही चावला भी थीं। इस फिल्म के लिए अरबाज खान को बेस्ट निगेटिव रोल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

विज्ञापन

2 of 6
अरबाज खान
अरबाज खान 'प्यार किया तो डरना क्या' में सलमान खान के साथ नजर आए। अरबाज खान काजोल के भाई के किरदार में वो बिल्कुल परफेक्ट लगे। इस फिल्म के लिए भी उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सर्पोटिंग रोल का अवॉर्ड मिला था। हालांकि अरबाज की सोलो रिलीज कभी हिट नहीं हुई।
विज्ञापन

3 of 6
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
अरबाज और मलाइका (एक्स वाइफ) की मुलाकात साल 1993 में कॉफी ऐड शूट के दौरान हुई थी। यह ऐड काफी बोल्ड था, जिसपर विवाद भी हुआ था। इसी शूट के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था और 5 साल डेट करने के बाद 12 दिसंबर 1998 को दोनों ने क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी। 

4 of 6
अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : self

लेकिन अचानक 2017 में मलाइका और अरबाज ने तलाक ले लिया। पहले खबरें आई कि अर्जुन संग मलाइका के अफेयर के कारण यह रिश्ता टूटा है। कोई यह भी कह रहा था कि मलाइका, अरबाज के डूबते करियर से खुश नहीं थीं। लेकिन अरबाज ने खुद इस बात को स्वीकार किया कि सट्टेबाजी की लत के कारण उनका तलाक हुआ था। 2018 में अरबाज खान का नाम IPL की सट्टेबाजी में आया। एक इंटरव्यू में मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते के सवाल पर कहा था- 'मैंने अपनी जिंदगी में सबसे पहले जिस इंसान को डेट किया, उससे ही शादी की। इसके अलावा मैंने किसी को डेट नहीं किया है। 

विज्ञापन

5 of 6
Malaika and Arbaaz
करीना कपूर के चैट शो में मलाइका ने बताया था तलाक की बात से खान परिवार, अरबाज और उन्हें किन तकलीफों का सामना करना पड़ा। मलाइका ने कहा था- आप किसी रिश्ते को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ते हैं तो अकसर किसी न किसी को जिम्मेदार ठहराते हैं। मलाइका ने कहा था- अकसर कोई आप पर ही ऊंगली उठाते रहे, मुझे लगता है ये इंसानी फितरत है जिसे बदला नही जा सकता। हम इस रिलेशन से खुश नहीं थे। हम एक-दूसरे को खुश नहीं रख पा रहे थे जिसकी वजह से आसपास के लोगों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा था। तलाक लेने से एक रात पहले पूरे परिवार के सामने मलाइका से पूछा गया था कि वो तलाक की बात पर कन्फर्म हैं। मलाइका ने कहा, कोई भी आपको एक बैड रिलेशनशिप से आगे बढ़ने की सलाह नहीं देता।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Arbaaz Khan, Salman Khan - फोटो : social media
साल 2010 में उन्होंने अपने प्रोडक्शन के तहत सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग का निर्माण किया, जोकि ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। इसके बाद दबंग सीरिज की फिल्मों ने अरबाज के करियर को हिट बनाने में मदद की। हालांकि सलमान खान ने एक चैट शो में माना था कि अरबाज और सोहेल का करियर उनकी वजह से खराब हुआ। फिल्ममेकर्स सलमान खान के स्टारडम की वजह से अरबाज खान और सोहेल खान को फिल्में ऑफर करने से बचते थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें