सालों पुराना रिश्ता उस वक्त एक झटके में बिखर गया जब मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान ने अलग होने का फैसला किया और हाल ही में उस रिश्ते का अंत तलाक के रूप में हो भी गया।
अरबाज और मलाइका की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही।
पहली नजर में दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। पर क्या आप जानते हैं कि दोनों की मुलाकात कैसे हुई ?
विज्ञापन
2 of 9
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
बात 1993 की है। उस वक्त मलाइका एक जानी-मानी मॉडल थीं। उन्हें और अरबाज को एक कॉफी एड के लिए बुलाया गया जो काफी बोल्ड था। ये पहला मौका था जब दोनों एक-दूसरे के सामने थे। देखते ही दोनों का लगा कि वो एक-दूजे के लिए ही बने हैं।
कब अरबाज और मलाइका के बीच प्यार की घंटियां बजने लगीं पता ही नहीं चला।
विज्ञापन
3 of 9
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
खैर, जो भी हो लेकिन मलाइका के मुताबिक, उनकी पहली मुलाकात काफी अच्छी रही। मलाइका पर अरबाज का खुमार इस कदर हावी था कि एक बार वो जब अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ एक क्लब में गईं तो वहां अरबाज अपने दोस्त साजिद खान के साथ डीजे के तौर पर काम कर रहे थे।
अमृता तो सलमान के पीछे पागल थीं और उस वक्त सलमान बड़े स्टार भी थे। लेकिन मलाइका अरबाज पर जान छिड़कने लगीं थीं। अरबाज को देखते ही मलाइका कह उठी थीं 'ये लड़का मेरे टाइप का है। मुझे ये पसंद है।'
4 of 9
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
यहीं से दोनों के रिलेशनशिप की शुरूआत हुई। पांच साल तक मलाइका और अरबाज एक-दूसर को डेट करते रहे और फिर शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
5 of 9
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि शादी के लिए मलाइका ने अरबाज को प्रपोज किया था जबकि आमतौर पर लड़का लड़की को शादी के प्रपोज करता है।
विज्ञापन
6 of 9
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
इसका खुलासा मलाइका ने एक इंटरव्यू में भी किया, 'हम दोनों पहली नजर में ही एक-दूसरे के दीवाने हो गए थे और प्यार करने लगे थे। लेकिन शादी के लिए मैंने ही अरबाज को प्रपोज किया। अरबाज ने मुझसे शादी के लिए प्रपोज नहीं किया था।'
विज्ञापन
7 of 9
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
12 दिसंबर 1998 को मलाइका और अरबाज ने पहले चर्च में शादी की और फिर निकाह किया। शादी के करीब चार साल बाद मलाइका ने बेटे अरहान को जन्म दिया।
8 of 9
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
मलाइका अरबाज को काफी रोमांटिक मानती थीं। दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे। अक्सर अरबाज मलाइका से कहते भी थे 'बेबी हम दोनों साथ में बूढ़े हो रहे हैं।' यह सुनकर मलाइका भी कुछ इसी तरह के सपने देखतीं। लेकिन तलाक के साथ ही दोनों का ये सपना भी टूट गया।
बेशक मलाइका और अरबाज अब तलाक ले चुके हैं लेकिन अपने बेटे अरहान को वो मिलकर सपोर्ट करेंगे। वैसे अरहान की कस्टडी मलाइका को मिली है जबकि अरबाज जब चाहें अपने बेटे से मिल सकते हैं।