तारा सुतारिया-रोहन मेहरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रोहन संग भी बने रिश्ते
ईशान खट्टर के बाद तारा सुतारिया की जिंदगी में अभिनेता रोहन मेहरा आए। उन दिनों रोहन मेहरा के साथ की रोमांटिक तस्वीरें तारा सुतारिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भरी रहती थीं, लेकिन जब रोहन मेहरा के साथ तारा सुतरिया का ब्रेकअप हुआ तो तारा ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से सारी तस्वीरें डिलेट कर दी। जिन दिनों तारा और रोहन के बीच नजदीकियों के चर्चे सुर्ख़ियों में थे, उसी बीच रोहन को सैफ अली खान के साथ फिल्म 'बाजार' में काम करने का मौका मिल गया। रोहन मेहरा ने उस समय अपना फोकस सिर्फ एक्टिंग पर रखा और तारा के साथ उनकी दूरियां बढ़ने लगी और दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया।