बॉलीवुड इंडस्ट्री में कहा जाता है कि, करीना कपूर और करण जौहर को गॉसिप करने का काफी ज्यादा शौक है। कई स्टार्स अक्सर ये बात कहते हुए नजर आ चुके हैं कि, दोनों को ही बॉलीवुड में खबरों को इधर से उधर करने में काफी मजा आता है। इतना ही नहीं, कई सेलेब्स तो ये भी कह चुके हैं कि, करीना कपूर से बॉलीवुड की कोई भी बात छिपी नहीं रह सकती है। लेकिन इस मामले में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी किसी से कम नहीं हैं। ये बात काफी कम लोग जानते होंगे कि, अनुष्का को भी बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जानकारी निकालने में मजा आता है और ये काम एक्ट्रेस काफी मजेदार अंदाज में करती हैं।
अनुष्का शर्मा ने एक चैट शो में बताया था कि, वह पार्टीज में टल्ली होने का नाटक करती हैं और फिर वो लोगों से अंदर के राज पता करती हैं। इस दौरान वह ये भी पता करती हैं कि लोग उनके बारे में क्या कहते हैं।