बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म 'छोटा भीम' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उन्होंने लाइव-एक्शन फिल्म 'छोटा भीम' की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसकी जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें साझा कीं और बताया कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है।