फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: जब अनुपम खेर को आकाशवाणी शिमला ने जॉब के पहले ही दिन कर दिया था रिजेक्ट

Sun, 20 Jun 2021 07:52 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर - फोटो : Social media
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी फिल्मों के अलावा देश के मुद्दों पर भी खुलकर राय रखते हैं। सोशल मीडिया पर वह अपने फैंस से अक्सर संवाद करते नजर आते हैं। राजनीति में भी उनकी गहरी समझ है। लेकिन बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि अनुपम खेर अभिनेता बनने से पहले वह पहली बार ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) शिमला में जॉब करने गए थे।  लेकिन यहां उन्हें पहले ही दिन रिजेक्ट कर दिया गया था।  उन्होंने यहां आकस्मिक उद्घोषक (Casual Announcer) के पद पर नौकरी के लिए आवेदन किया था।  लेकिन वह ये नौकरी नहीं ले पाए थे। 

इस बात का खुलासा अभिनेता ने खुद किया है।  दरअसल, शनिवार यानी 19 जून को अनुपम खेर ऑल इंडिया रेडियो शिमला के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने बताया कि जब वह 19 वर्ष के थे, तब उन्होंने रेडियो स्टेशन में नौकरी के लिए आवेदन किया था।  उन्होंने बताया, दिसंबर 1974 में शिमला में एक सामान्य सर्द दिन था जब खेर ने आकाशवाणी पर अनाउंसर के लिए अपना हाथ आजमाया लेकिन वह पहले ही प्रयास में लड़खड़ा गए। 
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : Social media
खेर ने उस दिन ड्यूटी अधिकारी के शब्दों को याद करते हुए कहा, 'पहले ही दिन उन्होंने मुझसे कहा, 'मैं आपके पैर छूता हूं, कृपया फिर से एआईआर शिमला न आएं'। अभिनेता कहते हैं, मुझे अपनी अस्वीकृति पर कभी कोई नाराजगी नहीं थी क्योंकि मेरा मानना है कि असफलता सफलता की सीढ़ी पर पहला कदम है। 'मैं आज यहां आया हूं और मैं सफलता महसूस कर रहा हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - फोटो : Social media
खेर ने कहा कि अगर उन्हें आकाशवाणी में खारिज नहीं किया गया होता, तो वह ड्रामा स्कूल में शामिल नहीं होते और अभिनेता नहीं बनते।  वहीं, दस साल बाद, खेर ने महेश भट्ट की कई पुरस्कार विजेता फिल्म "सारांश" के साथ हिंदी सिनेमा में शानदार शुरुआत की। 



 

4 of 5
अनुपम खेर - फोटो : Social media
आकाशवाणी शिमला के कार्यक्रम प्रमुख उमेश कश्यप ने बताया कि खेर का रेडियो स्टेशन का दौरा 'पूर्व नियोजित' नहीं था। कश्यप ने कहा कि अभिनेता के साथ उनकी मां दुलारी खेर भी थीं और उन्होंने लाइव रेडियो पर जाने की इच्छा व्यक्त की।  उसके बाद अभिनेता के अनुरोध को पूरा करने के लिए मिनटों में एक छोटा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कश्यप ने कहा कि खेर ने उनसे शीघ्र ही आकाशवाणी शिमला पर विस्तृत साक्षात्कार का वादा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर - फोटो : Social media
बता दें कि अनुपम खेर इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता हैं जो अपने किरदार को खुद में अंदर तक उतार लेते हैं। 'कर्मा', 'तेजाब', 'राम लखन', 'दिल', 'सौदागर', '1942 ए लव स्टोरी', 'रूप की रानी चोरों का राजा' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी कई फिल्मों में अनुपम खेर की भूमिका काफी सराहनीय रही। 'कुछ कुछ होता है', 'मोहब्बतें', 'वीर जारा', 'रंग दे बसंती', 'खोसला का घोसला','ए वेडनस डे', और 'स्पेशल 26' जैसी फिल्में अगर सफल हुईं तो उसमें अनुपम खेर की बड़ी भूमिका रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें