फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nupur Sharma Controversy: सुप्रीम कोर्ट की नुपुर शर्मा को फटकार, अनुपम खेर बोले- जज साहब अपने सम्मान...

Fri, 01 Jul 2022 07:07 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नुपुर शर्मा को फटकार लगाने के बाद लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग कोर्ट के फैसले को सही ठहरा रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने जज द्वारा कही गई बात पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
1 of 4
अनुपम खेर, नूपुर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा से निलंबित हो चुकीं प्रवक्ता नुपुर शर्मा के केस की शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने नुपुर को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट का कहना है कि नुपुर ने टीवी पर धर्म विशेष के खिलाफ उकसाने वाली टिप्पणी की है। उन्होंने देशभर में लोगों की भावनाएं भड़काई हैं और देशभर में जो कुछ भी हो रहा है, उसकी जिम्मेदार वह खुद हैं। उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
नूपुर शर्मा - फोटो : ट्विटर
सुप्रीम कोर्ट का ये भी कहना है कि उदयपुर की घटना के लिए भी वह ही जिम्मेदार हैं। इसके लिए उनको पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की नुपुर शर्मा को फटकार लगाने के बाद लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग कोर्ट के फैसले को सही ठहरा रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने जज द्वारा कही गई बात पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बॉलीवुड की बात करें तो फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया आई है। वहीं विवेक अग्निहोत्री के बाद अनुपम खेर ने भी नुपुर शर्मा के पक्ष में अपनी बात रखी है।



 
विज्ञापन

3 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- जज साहब अपने सम्मान के लिए कुछ सम्मानजनक करिए। अभिनेता की इस टिप्पणी से जाहिर है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के लिए अपनी बात रखी है। वहीं विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- 'आज न्यायपालिका ने हमारा जीवन जीने का अधिकार छीन लिया है। अगर उसे कुछ हो जाता है, तो किसकी जुबान जिम्मेदार होगी'।
 
विज्ञापन

4 of 4
विवेक अग्निहोत्री, नुपुर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं विवेक अग्निहोत्री के इस बयान के बाद भी लोगों के खूब रिएक्शन सामने आए हैं। दरअसल भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। नुपुर की बातों का कई मुस्लिम देशों ने विरोध किया था। हालांकि बाद में नुपुर शर्मा ने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें